| सीपीडब्लूडी के कार्यों में हो रही भयंकर धांधली |
पलिया कलांं-खीरी । भारत-नेपाल बार्डर की सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर भारत सरकार द्वारा उ प्र के जनपद खीरी में भारतीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल की उन्तालिसवीं बटालियन के लिये बाहत्तर एकड भूमि में वाहिनी मुख्यालय के नव निर्माण का कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है जहां विभागीय अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर निर्माण कार्यों में भारी गडबडी करवा रहे है।
सूत्रों के मुताबिक ठेकेदार को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के उददेश्य से अभियन्ता निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सरिया के साइज, सीमेंट-कंक्रीट की थिकनेस व अनुपात, नींव में नीचे स्टोन बैलास्टव बि्रक बैलास्ट में हेर-फेर करके, मिटटी भरान के कार्य में, र्इंटों की क्वालिटी, लोहे के खिडकी दरवाजों के वजन में एवं भवन निर्माण में प्रयुक्त होने वाले केमिकलों का इस्तेमाल न करके भवन की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साइड पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि र्इंटों की चिनार्इ के लिये मौरंग व सीमेंट का मिश्रण अनुमोदित है
जबकि अभियंताओं के सामने ही चिनार्इ हेतु बालू का प्रयोग किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वाहिनी मुख्यालय में जवानों के रहने के लिये आवास, कार्यालय भवन, बारूद घर, क्वार्टर गार्ड, क्वार्टर मास्टर स्टोर, सहित लगभग एक दर्जन से भी अधिक भवनों का निर्माण कार्य हो रहा है किन्तु सरकारी धन की लूट खसोट के चलते इस अतिमहत्वपूर्ण कार्य को क्षति पहुंचार्इ जा रही है चंूकि एसएसबी के अधिकारियों का इन कार्यों मे कोर्इ दखल नहीं है इसलिये वे भी इस प्रकरण पर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं |
| |
FOR BOOK THIS SAPCE
CONTACT :-09415168237 |
|
|
| अन्य प्रमुख़ ख़बरें |
|
| News Special |
 |
 |
| Ads |
 |
| |
|