Home About Lakhimpur Contact Advertisment Nagar Palika Election 2012
समाचार स्वास्थ्य क्राइम शिक्षा आपका बाजार शान-ए-लखीमपुर मुलाकात टाइम टेबिल अवकाश कैलेन्डर विचार नन्ही कलम से टेलीफोन डायरेक्टरी
डीएन वर्मा ने भी कराया नामांकन
Lakhimpur Kheri नगर पालिका परिषद के चुनाव में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का उत्साह आज चरम पर था। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सभासद रह चुके कई प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभासद रहे डाॅ0डी0एन वर्मा ने आज नगर के मुख्य मार्ग से नामांकन जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहँुचकर अपना नामांकन दाखिल किया।
भारी भीड़ के साथ रमेश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया
Lakhimpur Kheri नगर पालिका परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किये। पीस पार्टी के प्रत्याशी रमेश
अग्रवाल ने अपने समर्थकों के साथ पूरे जोश-खरोश से नामांकन किया। श्री अग्रवाल के सर्मथक पीस पार्टी की टोपी लगाए उत्साह से भरे थे। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष कमाल अहमद लखाही के अलावा पीस पार्टी के तमाम नेता व नगर के प्रतिष्ठित लोग भी नामांकन जुलूस में थे। श्री अग्रवाल का नामांकन जुलूस मेला रोड स्थित उनके कार्यालय से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड धर्मशाला चैराहा मेन रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचा। जहाँ उन्होने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

डा0 इरा होगीं अब भाजपा प्रत्याशी
Lakhimpur Kheri नगर पालिका परिषद लखीमपुर के चुनाव में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी बदल दिया है।
भाजपा ने नीरु पुरी के स्थान पर अब डा0इरा श्रीवास्तव को
अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि नीरुपुरी को प्रत्याशी घोषित करने के दिन से ही टिकट को लेकर नीरु पुरी व
इरा श्रीवास्तव के बीच पार्टी प्रत्याशी बनने को लेकर दोबारा युद्ध
शुरु हो गया था। दोनों दावेदार कई दिन लखनऊ में डेरा
भी डाले रहे और आखिरकार भाजपा ने यहाँ पर पूर्व घोषित प्रत्याशी नीरु पुरी के स्थान पर डा0 इरा श्रीवास्तव को अपना प्रत्याशी घोषित कर टिकट की लड़ाई को विराम दे दिया।

दिव्या सिंह भी मैदान में
Lakhimpur Kheri नगर पालिका परिषद लखीमपुर के अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा नेत्र्ाी दिव्या सिंह ने भी अपना पर्चा दाखिल किया। सादगी व बिना किसी शोर शराबे के दिव्या सिंह अपना पर्चा दाखिल करने पहुँची। सपा कई बैठकों के बाद भी अपना सर्वसम्मति से प्रत्याशी लखीमपुर में तय नहीं कर सकी। जिसके बाद टिकट की दावेदार दिव्या ंिसंह ने अपना पर्चा दाखिल करने का निर्णय लेते हुए आज नांमाकन दाखिल कि



उमाशंकर मिश्रा ने भारी भीड़ के साथ कराया नामांकन
Lakhimpur Kheri नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के घमासान युद्ध में नामाकंन के आखिरी दिन अपने सैकडो समर्थकों के साथ उमाशंकर मिश्रा ने अपना नामांकन भारी भीड़ के साथ कराया। उमाशंकर मिश्रा का नामांकन जुलूस मेला रोड स्थित उनके कार्यालय से प्रारंभ होकर संकटा देवी मंदिर पहुँचा। माँ संकटा के दर्शन कर श्री मिश्रा का जुलूस बड़े चैराहा होकर मुख्य मार्ग से होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुँचा।जहाँ पर भारी उत्साह के बीच श्री मिश्रा ने अपना नामांकन कराया।



   
 
  Home About Lakhimpur Contact Advertisment Rate Card Election 2012