Home About Lakhimpur Contact Advertisment Nagar Palika Election 2012
 
समाचार स्वास्थ्य क्राइम शिक्षा आपका बाजार शान-ए-लखीमपुर मुलाकात टाइम टेबिल अवकाश कैलेन्डर विचार नन्ही कलम से टेलीफोन डायरेक्टरी
लखीमपुर खीरी
हिमालय की तरार्इ में अन्तराष्ट्रीय सीमा पर बसा जिला लखीमपुर-खीरी कर्इ मामलों में अव्वल है। क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले होने की विशेषता समेटे हैं लखीमपुर-खीरी जिले का इतिहास भी अमन-चैन पसंद भार्इचारे व सम्प्रदायिक सदभाव में अनूठा है। 7680 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस जिले की सीमाएं पूर्व में बहराइच जिले तो पशिचम में शाहजहांपुर व पीलीभीत जिले में उत्तर में मित्र राष्ट्र नेपाल तो दक्षिण में हरदोर्इ व सीतापुर जिले से सटी है। प्रकृति से परिपूर्ण इस जिले में उत्तर प्रदेश का इकलौता राष्ट्रीय पार्क दुधवा नेश्नल पार्क है जो कि दुधवा टार्इगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता हैं।
वनों व हरियाली से आच्छादित इस जिले की सम्पन्नता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शारदा, घाघरा, गोमती, कौडि़याला, उल्ल, सरायन, चौका, कठिना, सरयू व मोहाना नदियां हैं। बरसात व बाढ के दौरान इन नदियों में से मुख्य रूप से शारदा व घाघरा कहर बरपाने में भी संकोच नहीं करती। भारी नुक्सान करने वाली इन नदियों ने तमाम स्थानों पर धाराएं बदलकर अपने क्षेत्र ही बदल लिए हैं। खेत नदी बने तो नदी के स्थान पर रेतीली जमीन रह गयी। लेकिन प्रकृति कुछ लेती है तो कुछ देती भी है कर्इ फसलें यदि इसमें संभव नहीं तो कुछ नर्इ फसलों की यहां पैदावार भी मिलती हे।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ मण्डल के इस जिले की वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार 32 लाख 137 थी। वर्ष 2011 की जनगणना के अंतिम आंकड़े तो अभी प्रतिक्षारत हैं परन्तु वर्ष 2011 के अनुसार 40 लाख 13 हजार 634 की जनसंख्या है। पिछले दस वर्षो में जनसंख्या में 25 प्रतिशत से अधिक वृद्वि हुर्इ है। प्रति हजार पुरूषों के विरूद्व इस जिले में महिलाओं की संख्या 877 है। जिले को छह तहसीलों लखीमपुर सदर, गोला, मोहम्मदी, पलिया, निघासन, व धौरहरा में बांटा गया है। गोला व पलिया तहसीले इनमें सबसे सृजित पलिया व तहसीले इनमें सबसे नर्इ सृजित तहसीलें है। पिछले दिनों मितौली को भी तहसील बनाने तथा पलिया को जिला बनाने की शासन स्तर से कवायद चल थी परन्तु फिलहाल यह ठंडे बस्ते में है। जिले की 995 ग्राम सभाओं तथा 1797 राजस्व ग्रामों में ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए पंद्रह विकास खण्ड लखीमपुर, कुम्भी( गोला), मोहम्मदी, मितौली, बेहजम, बांकेगंज, पसगवां, बांकेगंज, पलिया, निघासन, बिजुआ, फूलबेहड़, रमियाबेहड़, धौरहरा, व र्इसानगर है। शहरी क्षेत्र के विकास के लिए चार नगर पालिका परिषद लखीमपुर, गोला, मोहम्मदी व पलिया है जबकि छह नगर पंचायत, ओयल ढखवा, खीरी टाउन, बरबर, मैलानी, सिंगाही भेड़ौरा व धौरहरा हे।

राजनैतिक दृषिट से लोकसभा के दो संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हैं। 28 खीरी तथा 29 धौरहरा। धौरहरा में सीतापुर जिले का भाग भी शामिल है। जिले में वर्तमान में एक विधानसभा क्षेत्र बढने के बाद से कुल आठ विधानसभा क्षेत्र हं। 137-पलिया, 138 निघासन, 139-गोला, 140-श्रीनगर (सु), 141 धौरहरा, 142 लखीमपुर, 143-कस्ता(सु) व 144 मोहम्मदी।
 
टेलीफोन डायरेक्टरी में अपना नाम दर्ज कराने के लिये सम्पर्क करें  

09236018579
 
News Special
Ads
 
 
Mega Moolah Isis Slot Info
  Home About Lakhimpur Contact Advertisment Rate Card Nagar PalikaElection 2012