| रोटेरियन डा- अजय आगा 2012-13 मण्डलाध्यक्ष 3120 |
 |
योग्यता किसी परिचय की मोहताज नही होती समाज सेवा के लिये नगर ही नही दूर दूर तक आगा साहब के परिवार का नाम र्निर्विवाद रूप से हर जुबान पर रहता है । आगा साहब का नगर पालिका की चेयरमेनी का कार्यकाल भले समाप्त हुए चालीस वर्षो से अधिक का समय हो गया हो परन्तु उनके समय की बनवायी हुर्इ मेन रोड की सडक आज भी लखीमपुर की सबसे मजबूत सडक है। समाज सेवा का जज्बा इस परिवार में आज भी कूट कूट के भरा है लेकिन पिता और दादा की उस ख्याति को भुनाने के बजाय आगा परिवार ने आगे यह राह पकडी रोटरी क्लब के जरिये।
रोटरी क्लब में सतत सेवा के चलते डा. अजय आगा ने |
अपनी पत्नी पूनम आगा के साथ जो सेवा की मशाल जलायी उसी के जरिये रोटेरियन डा.अजय आगा 2012-13 के लिये रोटरी मण्डल 3120 में मण्डलाध्यक्ष निर्वाचित हुए । कर्तव्यबोध और समर्पण भाव से ओतप्रोत एक निष्ठावान डा- अजय कुमार आगा के विषय में प्रस्तुत उकित सार्थक है:- दूसरों के प्रति उत्तम व्यकित स्वयं के लिए सर्वोत्तम होता है। रोटेरियन डा- अजय आगा का जन्म अत्यन्त ख्याति प्राप्त कायस्थ परिवार में हुआ है। डा0 अजय कुमार आगा सुविख्यात राय साहब राय बहादुर सरस्वती प्रसाद जी के प्रोपौत्र हैं। आपके दादा स्व0 लक्ष्मी नारायण आगा ने रोटरी क्लब, लखीमपुर-खीरी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करते हुए रोटरी के एक अधिकृत और प्रभावशाली सदस्य रहे। डा0 अजय के पिता स्व- वीरेन्द्र कुमार जी कर्इ वर्षो तक खीरी जनपद में जिला शासकीय अधिवक्ता-फोैजादारी के तौर पर सृजनशील रहे। डा. अजय आगा ने अपने समस्त उपलबिधयों को प्रथम श्रेणी में प्राप्त करते हुए, कानपुर विश्वविधालय से जन्तु विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि भी प्रथम श्रेणी में प्राप्त की व स्वर्ण पदक हासिल किया। डा. अजय आगा बनारस हिन्दू विश्विधालय से डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। अपने गौरवशाली छात्र जीवन में एन.-सी-सी. आर्मी विंग का 'सी प्रमाण-पत्र भी हासिल किया। डा- अजय वर्तमान में युवराज दत्त महाविधालय, लखीमपुर-खीरी में जंतु विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद को सुशोभित कर रहे हैं।
डा. अजय आगा सन, 1992-93 में रोटरी क्लब, लखीमपुर से सम्बद्व हुए। सन 2003-04 में अजय सर्व श्रेष्ठ सचिव, 2005-06 में क्लब का सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने डा0 अजय ने उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार के साथ कुल 17 पुरस्कार तथा आर-आर्इ- पे्रसिडेनिशयल साइटेशन अवार्ड प्राप्त किया स्वयं' मल्टीपल पाल हैरिस फेलो हैं। डा- अजय आगा ने मण्डल स्तर पर 2006-07 में पांच अन्तर्नगरीय गोष्ठी का आयोजन किया और बेस्ट डिसिट्रकल आफिसर का आवार्ड प्राप्त किया। सन 2007-08 में ये रोटरी के सर्वसमर्थ सहायक मण्डलाध्यक्ष घोषित किये गये। सन 2007-08 में राम नगर में 25वा तथा मंसूरी में 26 वा मण्डलीय सम्मेलन इन्होंने सभाध्यक्ष के रूप में आयोजित किया। जी-एस-आर- के रूप में डा- अजय ने रोटरी क्लब गोला-छोटी काशी के अभिर्भव में अनन्य सहयोग दिया। रोटरी के शताब्दी वर्ष-2005 में डा0 अजय ने रोटरी क्लब गोला-छोटी काशी के अभिर्भाव में अनन्य सहयोग दिया। रोटरी के अलावा डा0 अजय आगा अन्य विविध रूपों में समाज सेवा में संलग्न है। इसी क्रम में ये 'हार्टिकल्चर सोसाइटी के उपाध्यक्ष विलोबी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव व प्रमुख ट्रस्टी, काली ट्रस्टी, रोटरी सामुदायिक सेवा समिति के सचिव, क्वीन मैरी गल्र्स स्कूल की प्रबन्ध समिति के सदस्य, नेडा तथा डिसास्टर मैनेजमेंट के जिला सलाहकार समिति सदस्य हैं।
अंगे्रजी साहित्य में स्नाकोत्तर उपाधिप्राप्त पूनम जी के साथ डा- अजय आगा का विवाह 1986 में हुआ। श्रीमती पूनम आगा इनरव्हील मण्डल 312 की पूर्व मण्डलाध्यक्ष है। अन्य समाजसेवी संस्थाओं जैसे लेडीज क्लब लखीमपुर तथा महिला कल्याण समिति से सकि्रय रूप से जुड़ी हैं। डा- अजय के ज्येष्ठ पुत्र अपूर्व इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्युनिकेशन्स में बी.ट. की डिग्री करने के पश्चात वर्तमान में नान्यांग टेक्नोलाजजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर में एम.एस. उपाधि के लिये अध्ययनरत हैं। कनिष्ठ पुत्र अक्षत बिटस पिलानी, गोवा कैम्पस से बी.र्इ. आनर्स अनितम वर्ष में अध्यनरत हैं। अजय को यात्रा तथा मित्र बनाने का बेहद शोक है
सम्पूर्ण विश्व के भ्रमण के फलस्वरूप अजय अपने दृषिटकोण एवं मसितषक को केनिद्रत करने में सफल हुए हैं । इग्लैण्ड, फ्रांस, जर्मनी, सिवटरलैण्ड, इटली, आसिट्रया, बेलिजयम, मैकिसको, टर्की, संयुक्त अरब, अमिरात, थार्इलैण्ड, अमेरिका आदि देशों की यात्रा कर चुके हैं। बहुआयामी व्यकितत्व के धनी डा. अजय ने क्रिकेट का नियमित खिलाड़ी रहते हुए डिस्ट्रकल स्कूल ब्वायज क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। सन 1978 की विन्टेज कार रैली में सन 1911 के दौर की रिनाल्ट कार चलाकर इन्होंने सबसे पुरानी कार का सबसे युवा चालक का सम्मान प्राप्त किया। आज भी डा. अजय कुमार आगा रोटरी ही नहीं, समाज के अन्य विधि क्षेत्रों में पूरी निष्ठा और अपनी सृजनशीलता चित्तवृतित्त के साथ निरन्तर प्रतिबद्वता प्रदर्शित कर रहे हैं। शान ए लखीमपुर में डा. अजय कुमार आगा का साथ पाकर हम खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं |
| |
टेलीफोन डायरेक्टरी में अपना नाम दर्ज कराने के लिये सम्पर्क करें
09236018579 |
 |
|
|
|
|